22 Mar

कोकदोरो में जमीअतुल मोमिनीन चौरासी की आम सभा का आयोजन, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पास

कोकदोरो में जमीअतुल मोमिनीन चौरासी की आम सभा का आयोजन, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पास

कोकदोरो में जमीअतुल मोमिनीन चौरासी की आम सभा का आयोजन, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पास

कोकदोरो (मोहिसिन):
जमीअतुल मोमिनीन चौरासी रांची की सामान्य निकाय (आम-सभा) की बैठक रविवार को कोकदोरो प्रखंड क्षेत्र के कोकदोरो इस्लामपुर स्थित मोहम्मद मंजिल अंसारी के आवास पर आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. मजीद अंसारी ने की, जबकि संचालन जावेद आलम ने किया।

आम सभा में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 21, 1860 के तहत “सोसायटी जमीअतुल मोमिनीन चौरासी रांची, झारखंड” नाम से पंजीकरण कराने, सचिव नूर आलम को जिम्मेदारी देने, सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाने, प्रत्येक प्रखंड से एक संयोजक नियुक्त करने, सदस्यता समिति एवं सलाहकार समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया।

संस्था द्वारा दहेज प्रथा पर रोक लगाने, पंचायत/अनुमंडल के विकास कार्यों में भागीदारी करने, समाज के कमजोर एवं गरीब वर्ग के कल्याण हेतु प्रयास करने, झारखंड सरकार से शिक्षा, कौशल विकास केंद्र एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं को समाज तक पहुंचाने, गरीब छात्र-छात्राओं की शिक्षा के लिए आमदनी का स्रोत विकसित करने जैसे प्रस्ताव भी पारित किए गए।

इसके अलावा संस्था द्वारा कंप्यूटर कोचिंग सेंटर की व्यवस्था करने, राज्य सरकार के हर प्रखंड में इंटर कॉलेज खोलने की मांग करने तथा सदस्यों को जागरूक करने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किए गए।

इस मौके पर जमीअतुल मोमिनीन चौरासी के सदस्य मोहम्मद मजीद अंसारी (अध्यक्ष), रिजवान, सचिव नूर आलम, कोषाध्यक्ष अरशद जिया, मो. जावेद आलम, मोहम्मद नौशाद, जाकिर अंसारी, तालिब अंसारी, नूर रहमान, नईमुल हक, शहाबुद्दीन, जमील अंसारी, ताबिश, रफीक अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

One thought on “कोकदोरो में जमीअतुल मोमिनीन चौरासी की आम सभा का आयोजन, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पास

  • समाज के हित में किए गए कार्यों का हम स्वागत करते हैं।

Leave a Reply to Sahil Cancel reply