10 Mar

मजिद अध्यक्ष और नूर आलम बने जमी अतुल चौरासी के सचिव।

आज दिनांक – 03/06/2025 को जमीअतुल मोमेनीन चौरासी रांची, झारखण्ड का कार्यकारिणी समिती के विस्तार के लिए जमीअत के अध्यक्ष के अध्यक्षता में बैठक हुई। कलामे पाक की तिलावत से बैठक का आगाज़ किया गया।
जिसमें रांची के सभी क्षेत्र से 27 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया, सभी को पूर्व मुख्य चुनाव संयोजक श्री जुनेद आलम ने शपथ दिलाई, इसके बाद कार्यकारिणी समिति की बैठक शुरू किया गया। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, चर्चा के बाद निम्नलिखित प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया।
1. जमीअतुल मोमेनीन चौरासी, रांची झारखण्ड का एक सामाज के हित वाली नियमावली जल्द तैयार कर पास कराकर संस्था रजिस्ट्रेशन कराया जायेगा।
2. 135 वर्षो के बाद मुख्य चुनाव संयोजक और सहयोगियों ने विपरीत परास्तिथियों में सफलतापूर्वक चुनाव करने के लिए पूर्व मुख्य चुनाव संयोजक श्री जुनैद आलम आजीवन सदस्यता के लिए प्रमाण पत्र दिया गया।
3. संस्था को आर्थिक रूप से मजूबत करने के लिए करकारिणी समिती के सभी सदस्यों को प्रति माह 100/- रूपये देंगें साथ ही सभी मोमीन पंचायतों / ग्रामीण अंजुमन से जुड़े पंचायतों के सभी सदस्य प्रति माह 10/- रूपये देंगे।
3. मो० हारिश अंसारी को उप सचिव और जुनैद आलम को प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
4. जमीअतुल मोमिनीन चौरासी रांची, झारखंड के नाम से चंद फर्जी लोगों द्वारा अवाम को गुमराह और भ्रमित किया जा रहा है और दिवेश के भावना से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है जिनके ऊपर शख्स से सख्त कार्रवाई या कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।
5. सभी वार्ड और सभी प्रखंड वाइज उप समितियां बनाई जाएगी, जिसके लिए आगामी कार्यकारिणी समिति की बैठक में सभी वार्ड और सभी प्रखंड में संयोजक नियुक्त किया जाएगा।
6. श्री जावेद अख्तर साहब को संस्था का वरिष्ठ सदस्य घोषित किया गया जिन्हे आगामी बैठक में बड़ी जिम्मेदारी दिया जाएगा।
बैठक में अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिसे आगामी बैठक में चर्चा कर प्रस्ताव लाकर पारित किया जाएगा।
बैठक का संचालन संस्था के सचिव श्री नूर आलम ने किया
इस बैठक में अध्यक्ष माजिद अंसारी, सचिव नूर आलम, उपाध्यक्ष मो० रिजवान, संयुक्त सचिव फिरोज अख्तर, कोषाध्यक्ष मो० अरशद जिया, मीडिया प्रभारी जुनैद आलम, उपसचिव मो० हारिश अंसारी सहित कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद शमीम, इजराइल अंसारी, मो० नौशाद, मो० जमील अख्तर, मो० लतीफ़ आलम, मो० वैस आजाद, नुरुल होदा, रमजान अंसारी, तबारक हुसैन, सफ़दर सुल्तान अंसारी, मो० ताजुद्दीन अहमद, मो० चाँद, रफ़ीक अंसारी, मोहम्मद गुलफाम, अब्दुल इमाम अंसारी, मो० शमीम अंसारी, अफरोज आलम, जाकिर अंसारी, नजरुल बारी, अब्दुल बारीक,मो० जावेद अख्तर, मो० इमरान अंसारी, शकील अंसारी, मो० अलाउद्दीन, मुदस्सिर एहरार, मो० जियाउद्दीन अंसारी, मो० सलामत अंसारी उपस्तिथ थे।

 

Post In:

Blog

One thought on “मजिद अध्यक्ष और नूर आलम बने जमी अतुल चौरासी के सचिव।

  • बहुत ही सकारात्मक और सराहनीय पहल है। समाजहित में लिए गए फैसले प्रशंसा के योग्य हैं।

Leave a Comment